राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सामने आए, पांचवें का छिपाया; देखिए कौन है वो चार विधायक Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा कांग्रेस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के मामले में पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने चार विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। उन्होंने पांचवें विधायक का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा, चार वोट क्रॉस हुए थे। 

Trending Videos

पांचवें वोट में यह तय नहीं है कि वो क्रॉस हुआ या रद्द। शायद वोट रद्द किया गया है। इसके बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी। क्रॉस वोटिंग करने वाले चारों विधायकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान बीके हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान कर ली गई है। नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास, हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल और साढ़ौरा से विधायक रेनू बाला ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को वोट डाला था। 

[ad_2]
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सामने आए, पांचवें का छिपाया; देखिए कौन है वो चार विधायक