[ad_1]
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम विद्युत नगर में संचालित हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप (एचपीएसजी) की बैडमिंटन नर्सरी के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 3 से 5 अप्रैल तक किया जाएगा।
ट्रायल में प्रदेश के सभी जिलों के 13, 15, 17 और 19 साल से कम आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे। ट्रायल प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम तक चलेगी जिसमें खिलाड़ियों के शारीरिक व तकनीकी टेस्ट होंगे तथा उनके खेल के सर्टिफिकेट का मूल्यांकन चयन समिति की ओर से किया जाएगा।
नर्सरी संचालक सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट और वातानुकूलित जिम हाॅल हैं। फिजिकल ट्रेनिंग के लिए के रनिंग ग्राउंड और स्विमिंग पूल भी है।
नर्सरी के खिलाड़ियों को प्रतिदिन अभ्यास के लिए योनेक्स फेदर शटलकॉक विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई दी जाती है।
भारतीय बैडमिंटन टीम के साथ काम कर रहे अंतरराष्ट्रीय लेवल के फिजियोथेरेपिस्ट भी अकादमी में प्रशिक्षण के लिए बुलाए जा रहे हैं।
[ad_2]



