Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो 04 प्रवेश जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी एवं अध्यापक। संस्थान



नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी के विद्यार्थियों एवं स्टाफ की ओर से गांव मे प्रवेश जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य सुरेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी नित्यानंद यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे, बैनर एवं तख्तियां लेकर गांव में ग्रामीणों को सरकारी विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने गांव के रास्ते एवं गलियों से गुजरते हुए विभिन्न प्रेरणादायक नारे लगाकर रैली को सफल बनाया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली