Kurukshetra News: टबरा गांव में ट्यूबवेलों से केबल चोरी, किसानों को लाखों का नुकसान Latest Haryana News

[ad_1]

इस्माईलाबाद। थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक संगठित गिरोह पिछले डेढ़ माह से सक्रिय है, जिसने अब गांव टबरा में रात के अंधेरे में कई किसानों के ट्यूबवेलों से केबल चुरा ली। इससे किसानों को भारी नुकसान होने के साथ उनके खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। किसान करनैल सिंह, गुरदीप सिंह और राहुल ने बताया कि चोरों ने रात में उनके खेतों में घुसकर ट्यूबवेलों से केबल काटकर ले गए। यह वारदात जलबेहडा, थांदडो, मडाडो और शेरगढ़ जैसे अन्य गांवों में पहले भी हो चुकी है, जहां गिरोह ने कई ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। किसानों ने कहा कि चोरी से उन्हें हजारों-लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक इस घटना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: टबरा गांव में ट्यूबवेलों से केबल चोरी, किसानों को लाखों का नुकसान