[ad_1]
Last Updated:
महेंद्रगढ़ में बारिश से मौसम ठंडा हुआ. नारनौल के खेड़की गांव में बिजली गिरने से ग्वाले गौरव की 27 बकरियां मरीं, गौरव झुलसा. उसे नारनौल अस्पताल में भर्ती किया गया.
महेंद्रगढ़. हरियाणा में मौसम ठंडा हो गया है. बीते दो दिन से बारिश की वजह से अब हल्की ठंड महसूस की जा रही है. नारनौल में नांगल सिरोही के समीप स्थित खेड़की गांव में बुधवार शाम को अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. खेतों में बकरी चराने के लिए निकले ग्वाले गौरव की 27 बकरियां आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मर गईं और ग्वाला झुलस गया. उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है.
दरअसल, नारनौल में मौसम एकदम से बदला औऱ बरसात होने लगी. गांव खेड़की में खेतों में बकरी चरा रहे युवक गौरव पर बिजली गिर गई. बारिश के चलते गौरव सभी बकरियों को एक पेड़ के नीचे ले आया था. पशु चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आसमानी बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई
प्रत्यक्षदर्शी रविन्द्र कुमार के अनुसार, मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई. तेज धमाके के साथ हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े, जहां बड़ी संख्या में बकरियां मृत पड़ी मिलीं. स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए.
पशुपालक सुनील कुमार ने कहा कि उनका बेटा खेत में बकरियां चराने के लिए आया था और उस पर आसमानी बिजली गिर गई. उधऱ, सुनील कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए. क्योंकि पशुपालक पालने के अलावा उनके पास कोई रोजी-रोटी का साधन नहीं है. गौर रहे कि गुरुग्राम में भी एक घर पर बीती रात को बिजली गिर गई थी और परिवार बाल बाल बच गया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


