Sirsa News: बाजारों और घरों में नवरात्र का उल्लास, आज घर-घर होगी घट स्थापना Latest Haryana News

[ad_1]

नवरात्र के मद्देनजर बाजारों में दिनभर रही चहल पहल

फोटो- 31, 32

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। शहर सहित जिलेभर में चैत्र नवरात्र पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन वीरवार को घर-घर में विधि-विधान से घट स्थापना की जाएगी। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत हो जाएगी। नवरात्र के मद्देनजर मंगलवार को बाजारों में दिनभर खासा रौनक का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना से जुड़ी सामग्री की जमकर खरीदारी की।

शहर के मुख्य बाजारों, जैसे सदर बाजार, मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, मीना बाजार और विभिन्न कॉलोनियों के स्थानीय बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी की मूर्तियां, चुनरी, नारियल, कलश, अखंड ज्योति के दीपक, धूपबत्ती, फूल-मालाएं और शृंगार की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

दुकानदारों के अनुसारए इस बार नवरात्र पर लोगों में विशेष उत्साह है जिससे बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं ने भी घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया है। कई घरों में विशेष रूप से पूजा स्थल को सजाया गया है जहां पर घट स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

मंदिरों में हुई सजावट

शहर के प्रमुख मंदिरों में भी नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। शाम होते ही मंदिरों में रोशनी की जगमगाहट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं जिनमें साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम शामिल हैं। मंदिरों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।

मंदिरों में होंगे कार्यक्रम आयोजित

मंदिरों में सुबह और शाम आरती के साथ विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सालासर धाम मंदिर, सरसाई मंदिर, राधामाधव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर व अन्य मंदिरों में नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।

वर्जन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के दौरान माता दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से घट स्थापना कर पूजा करते हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। बुधवार को सभी मंदिरों व घरों में घट स्थापना की जाएगी।

– पंडित अरुण कौशिक, गीता भवन सिरसा।

[ad_2]
Sirsa News: बाजारों और घरों में नवरात्र का उल्लास, आज घर-घर होगी घट स्थापना