Karnal News: जेल अदालत में पांच मामलों का निपटान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 19 Mar 2026 12:10 AM IST


जेल लोक अदालत में मामलों पर सुनवाई करती मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ इरम हसन। प्रवक्ता



करनाल। जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन के समक्ष नाै मुकदमें रखे गए। इनमें पांच मुकदमों का मौके पर निपटारा हुआ। इन मामलों में 16 बंदियों को आवश्यक शर्तों पर रिहा किया गया। डाॅ. इरम ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश और प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला कारागार में जेल लोक अदालत में 16 बंदियों को आवश्यक शर्तों पर रिहा किया गया। सीजेएम ने जेल में रह रहे बंदियों को दी रही सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: जेल अदालत में पांच मामलों का निपटान