{“_id”:”69baf4a1a908ffcadc0176a4″,”slug”:”lawyers-showed-enthusiasm-over-73-percent-turnout-in-the-bar-council-elections-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148278-2026-03-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: अधिवक्ताओं ने दिखाया जोश…बार काउंसिल चुनाव में 73 फीसदी से अधिक मतदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:23 AM IST
भिवानी के कोर्ट परिसर में मतदान के लिए लगी अधिवक्ताओं की लंबी कतार। संवाद
भिवानी। भिवानी, तोशाम और लोहारू न्यायालय परिसरों में बुधवार को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से ही अधिवक्ताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। जिले में कुल 73 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।
Trending Videos
भिवानी जिला न्यायालय परिसर में मतदान शांतिपूर्वक हुआ। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चारों तरफ पुलिस बल तैनात था। मतदान में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य था। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि तहसीलदार जयवीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया था और उनकी निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। भिवानी बार में कुल 2135 अधिवक्ताओं में से 1548 ने मतदान किया।
तोशाम में कुल 89 मतदाता थे जिसमें लगभग 60 फीसदी ने शाम पांच बजे तक मतदान किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जयवीर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। मतदान के बाद मत पेटियों को चंडीगढ़ भेजा जाएगा। लोहारू कोर्ट परिसर में कुल 160 पंजीकृत मतदाताओं में से 143 ने मतदान किया। दोपहर दो बजे तक 85 मत पड़े थे और मतदान शाम चार बजे तक जारी रहा। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ वकीलों से लेकर युवा अधिवक्ताओं तक सभी में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।
[ad_2]
Bhiwani News: अधिवक्ताओं ने दिखाया जोश…बार काउंसिल चुनाव में 73 फीसदी से अधिक मतदान