चंडीगढ़ में मतदाता सूची सुधार की तैयारी: अप्रैल से शुरू होगा SIR, डीसी ने दिए निर्देश, लोगों से सहयोग की अपील – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार 01-चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। यह विशेष अभियान अप्रैल 2026 से शुरू होगा। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने समयसीमा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी तरह की देरी या गलती सीधे तौर पर मतदाता सूची की विश्वसनीयता को प्रभावित करेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तय समय में बिना त्रुटि के पूरा किया जाए। जनता से सहयोग की अपील डिप्टी कमिश्नर ने चंडीगढ़ के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया की सफलता के लिए आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे अपने वोटर डिटेल्स की जांच और अपडेट जरूर करें, सही फोटो और पता दर्ज करें तथा डुप्लीकेट, शिफ्टेड या मृत मतदाताओं की जानकारी दें। साथ ही लोगों से ईसीआईनेट ऐप, मतदाता हेल्पलाइन 1950 और “बीएलओ से कॉल बुक करें” जैसी सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई। कमिशनर ने बैठक में दिए निर्देश इलेक्टर मैपिंग: 16 मार्च 2026 तक 71 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर नाराजगी जताई गई। सभी AEROs को तुरंत 100 प्रतिशत मैपिंग पूरी करने के निर्देश। फॉर्मों का निपटान: लंबित सभी फॉर्म 2–3 दिन में निपटाने के आदेश, हर स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग। डेटा क्वालिटी ड्राइव: गलत एंट्री और खराब फोटो हटाने के लिए विशेष अभियान तुरंत पूरा करने के निर्देश। पोलिंग स्टेशन में बदलाव: मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2–3 दिन में नए प्रस्ताव देने को कहा गया। मैनपावर व्यवस्था: पर्याप्त स्टाफ और वालंटियर्स की तैनाती के लिए तुरंत जरूरतें बताने के निर्देश। ट्रेनिंग प्रोग्राम: ERO, AERO, BLO और अन्य स्टाफ के लिए जल्द व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। सामग्री की उपलब्धता: सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध है, अतिरिक्त जरूरत होने पर तुरंत सूचित करने के निर्देश। SVEEP अभियान: मतदाता जागरूकता के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ECINET, वोटर हेल्पलाइन 1950 और “Book a Call with BLO” सुविधा का ज्यादा उपयोग। मीडिया रणनीति: बैनर, पोस्टर, रेडियो, SMS और विज्ञापनों के जरिए व्यापक प्रचार अभियान जल्द शुरू होगा। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: फर्जी खबरों पर सख्त नजर रखने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश। 24 घंटे हेल्प सिस्टम: SIR के दौरान 1950 हेल्पलाइन और BLO हेल्प डेस्क 24×7 काम करेंगे।

[ad_2]
चंडीगढ़ में मतदाता सूची सुधार की तैयारी: अप्रैल से शुरू होगा SIR, डीसी ने दिए निर्देश, लोगों से सहयोग की अपील – Mohali News