राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच वत्स का भावुक पोस्ट, बोले- मेरे ज़मीर को नहीं खरीद सकता कोई Latest Haryana News

[ad_1]

 हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और अमान्य वोटों को लेकर कांग्रेस में मचे सियासी भूचाल के बीच बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने भावुक अंदाज में अपनी सफाई दी है। लगातार फैल रही अफवाहों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर साफ कहा कि कोई भी दौलत या ताकत उनके जमीर को नहीं खरीद सकती।

Trending Videos



दरअसल, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच वोट क्रॉस होने और चार वोट अमान्य घोषित होने के बाद पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। कड़ी बाड़बंदी के बावजूद पांच विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा ने नेतृत्व को भी असहज कर दिया है। इसी बीच कुछ नामों को लेकर अटकलें तेज हुईं, जिनमें कुलदीप वत्स का नाम भी उछाला गया।

[ad_2]
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच वत्स का भावुक पोस्ट, बोले- मेरे ज़मीर को नहीं खरीद सकता कोई