Latest Entertainment News शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनेंगे दिव्यांका-विवेक, बेबी शॉवर की तैयारी शुरू!

[ad_1]

Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. अब खबर है कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. बताया जा रहा है कि शादी के 10 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है. हालांकि, दिव्यांका या फिर विवेक ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन फैंस के बीच इस गुड न्यूज से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में की थी शादी.

नई दिल्ली. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक हैं. अब कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनके घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं. खबरों की मानें तो शादी के 10 साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि, अभी तक दिव्यांका या विवेक की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस खबर ने उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है.

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोर्स ने कन्फर्म किया है कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं और उनके परिवारों ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि दिव्यांका और विवेक जल्द ही बेबी शॉवर सेरेमनी भी होस्ट करने वाले हैं. यह एक निजी फंक्शन होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. फैंस अब बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब यह कपल खुद सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी को सबके साथ साझा करेगा.

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होली की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. महाराष्ट्र में इस बार 3 मार्च को होली का जश्न मनाया गया और इसी मौके पर दिव्यांका ने अपने पुराने दिनों को याद किया.

दिव्यांका त्रिपाठी ने पुराने दिनों को किया याद

इंस्टाग्राम पर अपनी यादें साझा करते हुए दिव्यांका ने लिखा, ‘हर होली अपने साथ बीते सालों की यादों का एक सैलाब लेकर आती है. मेरे पास जितनी तस्वीरें नहीं हैं, उससे कहीं ज्यादा यादें मेरे जेहन में तैर रही हैं. वो मोहल्ले वाली पागलपंती, जमकर डांस करना और एक-दूसरे को रंगने के लिए वो प्लानिंग और प्लॉटिंग. दोस्तों को घसीटकर बाहर लाना और उन्हें होली खेलने पर मजबूर कर देना. मुझे उम्मीद है कि हम और आप मिलकर फिर कभी उस बचपन को जी पाएंगे. आप सभी को होली मुबारक.’ दिव्यांका की इन तस्वीरों फैंस ने जमकर प्यार लुटाया.

दिव्यांका त्रिपाठी को इस शो से मिली पॉपुलैरिटी

दिव्यांका ने टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में विद्या और दिव्या के दोहरे किरदार से मिली. इसके बाद ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘डॉ. इशिता भल्ला’ बनकर तो उन्होंने हर घर में अपनी जगह बना ली. अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले.

2016 में दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने की थी शादी

दिव्यांका सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि रियलिटी शोज की भी क्वीन रही हैं. सास 2017 में उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ ‘नच बलिए 8’ की ट्रॉफी जीती. वहीं 2021 में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में अपने निडर अंदाज से सबको हैरान कर दिया और रनर-अप रहीं. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिव्यांका को अपना जीवनसाथी ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर ही मिला. उन्होंने 16 जनवरी 2016 को अपने को-स्टार विवेक दहिया से सगाई की और उसी साल 8 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. आज यह जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे क्यूट और पसंदीदा जोड़ियों में से एक है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

[ad_2]
शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनेंगे दिव्यांका-विवेक, बेबी शॉवर की तैयारी शुरू!