[ad_1]
पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग की गई, घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच करती हुई।
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में देर शाम करीब 5 बजे फायरिंग कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, सोपू (SOPU) लीडर जशनदीप सिंह पार्किंग में खड़े थे, इसी दौरान दो युवक स्कूटी पर आए, उन्होंने आते ही फायरिंग की दी। इस दौरान एक गोली कार में लगी।
.
इसके बाद जशनदीप सिंह खुद को बचाने के लिए वहां से भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों के दो खाली खोल बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार से यूनिवर्सिटी में नाइट स्टार का आयोजन चल रहा है। जिसमें बुधवार को पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का शो होना है। डीएसपी दलबीर ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मौके पर पड़ा गोली का खोल व जांच करती हुई पुलिस।
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई
डीएसपी दलबीर ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आए कि दो गोलियां चली हैं। सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम बना दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि व्हाइट कलर की एक गाड़ी पर गोली लगी है, वह एक लड़की की थी, जो पार्किंग में खड़ी हुई थी। फॉरेंसिक टीम गाड़ी की जांच कर ली और जो गोली लगी है, उसके निशान की भी वीडियोग्राफी भी पूरी हो चुकी है। उसके बाद लड़की अपनी गाड़ी वहां से ले गई।

डीएसपी दलबीर जानकारी देते हुए।
एक साल पहले मासूम शर्मा के शो में मर्डर हुआ था
मार्च 2025 में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान हमलावरों ने चाकू मारकर 4 छात्रों को घायल कर दिया। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई।
मरने वाला छात्र आदित्य ठाकुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह PU में टीचर्स ट्रेनिंग का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इस हत्या से जुड़े अब 3 वीडियो भी सामने थे।
हालांकि इस घटना के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टार नाइट करवाने से मना कर दिया था। काफी दिनों तक यह विवाद चला, उसके बाद फिर से सतेंद्र सरताज को अब बुलाया गया है।
[ad_2]
पंजाब यूनिवर्सिटी में सतिंदर सरताज के शो से पहले फायरिंग: स्कूटी पर आए हमलावर, SOPU लीडर पर गोलियां चलाईं, पुलिस को 2 खाली खोल मिले – Chandigarh News

