Karnal News: अनन्या ने यूपीएससी में प्राप्त की 60वीं रैंक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Tue, 17 Mar 2026 01:06 AM IST


अनन्या राणा



करनाल। सेक्टर-7 दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या राणा ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 के ऑल इंडिया में 60 रैंक प्राप्त कर परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया। अनन्या शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहीं। विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले वर्ष 2023 में भी उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 280 प्राप्त की थी। वर्तमान में वे भारतीय राजस्व सेवा आयकर अधिकारी के रूप में नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस, नागपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2021 में भी 53 रैंक प्राप्त की थी। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने अनन्या को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: अनन्या ने यूपीएससी में प्राप्त की 60वीं रैंक