{“_id”:”69b85cc85b4dcbd678029d61″,”slug”:”inspired-to-adopt-new-technologies-karnal-news-c-18-knl1018-865711-2026-03-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: नई तकनीकों को अपनाने के लिए किया प्रेरित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:10 AM IST
मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मोर माजरा में सोमवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में आधुनिक युग में कृत्रिम बुद्धिमता की भूमिका एवं शिक्षण अधिगम में 21वीं सदी के कौशल विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डाॅ. रोहताश ने कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमता शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्या सुनीता देवी, अधिवक्ता सुखबीर सिंह मान, गगनदीप, डाॅ. सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: नई तकनीकों को अपनाने के लिए किया प्रेरित