[ad_1]
{“_id”:”69b8687b92d96d52540b60cf”,”slug”:”dlsa-organized-various-awareness-programs-on-world-consumer-rights-day-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151654-2026-03-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर डीएलएसए ने आयोजित किए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आमजन में उपभोक्ता अधिकारों व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस वर्ष का वैश्विक थीम “सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता” रहा जिसके अनुरूप स्थानीय स्तर पर फोकस साइबर धोखाधड़ी और उपभोक्ता संरक्षण पर रहा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नीतिका भारद्वाज ने बताया कि डीएलएसए की ओर से पैनोरमा व साइंस सेंटर और नया बस स्टैंड में विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाईं। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों की ओर से इन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें उपस्थित दर्शकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रियता दिखाते हुए डीएलएसए ने विभिन्न गांवों में स्थित विधिक सेवा क्लीनिकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों को उपभोक्ता के मूल अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
[ad_2]
Kurukshetra News: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर डीएलएसए ने आयोजित किए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम




