[ad_1]
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना के अंतर्गत सेक्टर-47 स्थित सोसाइटी में बने फ्लैटों के पास पेड़ की टहनियों की छंटाई करते समय एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे लिया।
म़ृतक की पहचान नूंह के फिरोजपुर झिरका निवासी अब्बास (42) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-47 स्थित सोसाइटी में बने फ्लैटों में साफ-सफाई का काम चल रहा था। रविवार को साफ-सफाई के दौरान ही फ्लैटों के पास अब्बास पेड़ की टहनियों की छंटाई कर रहा था। रविवार की शाम को एक पेड़ पर ऊंचाई पर होने टहनी काटते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने घायल अब्बास को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवक के परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले में कोइ संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
[ad_2]
Gurugram News: पेड़ से गिरकर युवक की मौत, टहनियों की छंटाई करने के दौरान घटना




