Mahendragarh-Narnaul News: कक्षा पहली से पांचवीं के 15217 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई जिसमें जिलेभर के 15,217 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11 बजे तक रहा। ये परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी।

Trending Videos

जिला शिक्षा विभाग की ओर से वार्षिक परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे जिन्हें सोमवार सुबह समय पर सभी स्कूलों में पहुंचा दिया गया था।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: कक्षा पहली से पांचवीं के 15217 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा