[ad_1]
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (16 मार्च) को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर को नेमम विधानसभा सीट और वी मुरलीधरन को कझाकुट्टम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. इन दो बड़े नेताओं के साथ पार्टी ने पहली लिस्ट में सियासी और जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है.
बीजेपी ने किसे दिया टिकट?
केरल में बीजेपी की उम्मीदवारों की लिस्ट में एक मौजूदा केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मंत्री, पार्टी के दो पूर्व अध्यक्ष, अनुसूचित जाति समुदाय के सात सदस्य और ईसाई समुदाय के चार उम्मीदवार शामिल हैं. पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली से मैदान में उतारा है, जबकि पी सी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे. आर श्रीलेखा वट्टियोरकावु और पद्मजा वेणुगोपाल त्रिशूर सीट से उम्मीदवार होंगी.
आर रश्मि कोट्टारक्करा से लड़ेंगी चुनाव
इसके अलावा राजी प्रसाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुन्नाथुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जबकि आर रश्मि कोट्टारक्करा से चुनाव लड़ेंगी. पार्टी ने सोभा सुरेंद्रन को पलक्कड़ से, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से और कविता केएस को सुल्तान बथेरी (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है. केरल में विधानसभा के लिये नौ अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती चार मई को होगी.
क्या बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर?
नेमम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘आज घोषित 47 उम्मीदवारों की पहली सूची से पता चलता है कि हम इस चुनाव को लेकर कितने गंभीर हैं. इस सूची में एक मौजूदा केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मंत्री, पार्टी के दो पूर्व अध्यक्ष, अनुसूचित जाति समुदाय के सात सदस्य और ईसाई समुदाय के चार उम्मीदवार शामिल हैं. यह उम्मीदवारों की एक बहुत ही सुव्यवस्थित सूची है. केरल के राजनीतिक इतिहास में यह सबसे निर्णायक चुनाव है. मुझे चुनाव लड़ने का अवसर पाकर वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है. मैं आज अपने अभियान की शुरुआत रोड शो और मतदाताओं से मुलाकात के साथ कर रहा हूं.’
Nemom, Maattam Thudangaam!
Deeply honoured and humbled to be named the BJP/NDA candidate for the historic Nemom constituency in the upcoming Keralam Assembly Elections.
My sincere gratitude to PM @narendramodi ji, BJP National President @NitinNabin ji, Home Minister @AmitShah… pic.twitter.com/E4NSEVRC8U
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@RajeevRC_X) March 16, 2026
बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
कन्नूर से सी रघुनाथ, उडमा से मनुलाल मेलोथ, नंदापुरम से विपिन चंद्रन, पेरंबरा से एम मोहनन मास्टर को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पलक्कड़ से शोभा सुरेंद्रन, अझिकोड से केके विनोद कुमार, कन्नूर से सी रघुनाथ, मनंतवाडी़ से पी श्याम राज, सुल्तानबथेरी से कविता ए. एस, वडकारा से एडवोकेट के दिलीप, कुट्टियाडी से रामदास मनलेरी, नाडापुरम से सीपी विपिन चंद्रन, कोइलांडी से सीआर प्रफुल कृष्णन को टिकट दिया गया है.
इसके अलावा बालुसेरी से सीपी सतीशन, एलाथुर से टी देवदास, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कोझिकोड दक्षिण से टी रनीश, बेपोर से केपी प्रकाश बाबू, कुन्नमंगलम से वीके संजीवन, शोरानूर शंकु टी दास, ओट्टापलम से मेजर रवि, मालमपुजा से सी कृष्णकुमार, चेलक्कारा से के बालाकृष्णन, त्रिशूर पद्माजा वेणुगोपाल, इरिंजलाकुडा से संतोष चेराक्कुलम, देवीकुलम एस राजेंद्रन, पाला से सीन जॉर्ज, वैकोम से के अजित, कांजीरापल्ली से जॉर्ज कुरियन, पूंजूर से पीसी जॉर्ज को टिकट दिया गया है.
अम्बलपुझा से अरुण अनिरुद्धन, हरिपद से संदीप वाचस्पति, चेंगन्नूर से एमवी गोपकुमार, तिरुवल्ला से अनूप एंटनी जोसेफ, कुन्नथुर से राजी प्रसाद, कोट्टाराक्कारा से आर रश्मि, चथन्नूर से बी.बी गोपाकुमार, अट्टिंगल से पी सुधीर, कजहाकुट्टम से वी मुरलीधरन, परसाला से गिरीश नेय्यर, कट्टाकडा से पीके हरिदास को टिकट मिला है.
[ad_2]
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई…केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे स




