Haryana: पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हड़कंप; घायल अस्पताल में भर्ती Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा

Updated Mon, 16 Mar 2026 06:14 PM IST

इंस्पेक्टर शेर सिंह के कंधे पर गोली लगी है। इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया है।



इंस्पेक्टर शेर सिंह, घायल
– फोटो : संवाद



विस्तार

फतेहाबाद में नेशनल हाइवे पर गांव धांगड़ के पास सिरसा में तैनात इंस्पेक्टर शेर सिंह के कंधे पर गोली लगी है। इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर शहर और सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Trending Videos

हालांकि अभी तक गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुलां के धारसूल निवासी शेरसिंह सिरसा के पुलिस लाइन में तैनात हैं। मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इंस्पेक्टर हाइवे पर किनारे में बैठे हैं और लोगों को अस्पताल ले जाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा पास में ही एक कार भी खड़ी है।





[ad_2]