{“_id”:”69b6fceb405e8d904f099f41″,”slug”:”anjali-selected-for-international-wushu-championship-will-showcase-her-strength-in-greece-jind-news-c-199-1-jnd1010-149977-2026-03-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के लिए अंजली का चयन, ग्रीस में दिखाएंगी दमखम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:09 AM IST
15जेएनडी26: अंजली देवी खिलाड़ी।
जींद। हरियाणा की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर वैश्विक पटल पर चमकने को तैयार हैं। प्रदेश की वुशु खिलाड़ी अंजली देवी का चयन ग्रीस के एथेंस में आयोजित हो रही एक्रोपोलिस ओपन वुशु चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
Trending Videos
15 मार्च को होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 20 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंजली देवी चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। कोच मनोज चौहान ने खुशी जाहिर की है। वहीं खेल प्रेमियों और परिजनों को उम्मीद है कि अंजली शानदार प्रदर्शन से एथेंस में तिरंगा फहराएंगी और स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी। संवाद