Jind News: रोडवेज ने जींद से घोघड़ियां के लिए चलाई स्पेशल बस haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। रोडवेज डिपो ने जींद से घोघड़ियां के लिए स्पशेल बस चलाई है। इससे शहर में शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को फायदा होगा। रोडवेज प्रबंधन ने यह बस ग्रामीणों की मांग पर चलाई है।

रोडवेज डिपो की यह बस सुबह 7 बजे जींद बस अड्डे से रवाना होगी। बस झांझ, कुचराना, कसूहन होते हुए घोघडियां पहुंचेगी। इसके बाद घोघड़ियां से सुबह 8 बजे छात्राओं को लेकर जींद के लिए रवाना होगी। जींद पहुंचकर यह बस रोहतक रूट पर चलाई जाएगी। दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर जींद से बस घोघड़ियां के लिए दोबारा रवाना होगी जो लगभग साढ़े तीन बजे घोघड़ियां पहुंचेगी। इसके बाद बस वहां से जींद के लिए रवाना होगी।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र से काफी विद्यार्थी शहर में पढ़ने आते हैं। गोहाना रोड पर शहर के दो प्रमुख राजकीय पीजी कालेज और राजकीय महिला कालेज हैं। छात्राओं को गांव से शहर में आने-जाने में परेशानी होती थी।

वर्जन

रोडवेज प्रबंधन ने छात्राओं के लिए घोघड़ियां रूट पर स्पेशल बस शुरू की है। इससे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को भी शहर पढ़ने के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। -सुनील पूनिया, डीआई बस स्टैंड

[ad_2]