Gurugram News: ओम शांति रिट्रीट सेंटर में व्यापारियों के सम्मेलन का आगाज Latest Haryana News

[ad_1]




पटौदी। भोड़ाकलां स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में व्यापारियों और उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सतीश महाना ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं होता। हम सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समाज से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में समाज का बड़ा योगदान होता है और इसे नकारा नहीं जा सकता। इस मौके पर ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि जीवन में धन जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाना है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: ओम शांति रिट्रीट सेंटर में व्यापारियों के सम्मेलन का आगाज