Sonipat News: गुरु हनुमान जन्मदिवस पर इनामी दंगल में पहलवानों ने लगाए दांव पेच Latest Sonipat News

गन्नौर। लड़सौली गांव स्थित कुश्ती अकादमी में पद्मश्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान के 126वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को इनामी विशाल दंगल का आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुए दंगल में पहलवानों ने दांव पेच लगाए।

आयोजकों ने बताया कि दंगल का उद्देश्य युवाओं को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों से जोड़ना और गुरु हनुमान की खेल भावना को आगे बढ़ाना है। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

दंगल जीतने वालों को पहला इनाम 2 लाख 51 हजार रुपये, दूसरा इनाम 1 लाख रुपये, तीसरा इनाम 51 हजार रुपये, चौथा इनाम 31 हजार रुपये और पांचवां इनाम 21 हजार रुपये का दिया जाएगा। वहीं दंगल देर रात तक चलता रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

Sonipat News: गुरु हनुमान जन्मदिवस पर इनामी दंगल में पहलवानों ने लगाए दांव पेच