[ad_1]
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 11 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ढाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तंजिद हसन तमिम ने शानदार शतक लगाते हुए टीम को 50 ओवर में 5 विकेट पर 290 रन तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने 106 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन उनका शतक टीम को हार से नहीं बचा सका। तमिम के शतक से बांग्लादेश का मजबूत स्कोर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत संभली हुई रही। सैफ हसन (36) और तंजिद हसन तमिम ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। सैफ के आउट होने के बाद भी तमिम ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 107 गेंद में 107 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए। मिडिल ऑर्डर में नजमुल हुसैन शांतो (27) और लिटन दास (41) ने टीम को स्थिरता दी। आखिरी ओवरों में तौहीद हृदय ने 44 गेंद में नाबाद 48 रन बनाकर टीम को 290 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान की खराब शुरुआत 291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। साहिबजादा फरहान (6), माज सादाकत (6) और मोहम्मद रिजवान (4) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद गाजी घोरी (29) और अब्दुल समद (34) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। सलमान आगा का शतक मिडिल ऑर्डर में सलमान आगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंद में 106 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके साथ साद मसूद ने 38 रन की पारी खेली और दोनों के बीच 79 रन की अहम साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी 38 गेंद में 37 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी ओवरों में पाकिस्तान को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और पूरी टीम 279 रन पर सिमट गई। तस्किन को 4 विकेट बांग्लादेश की जीत में तस्किन अहमद ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 10 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को शुरुआती झटके दिए। मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट, नाहिद राणा ने 2 विकेट और रिशाद हुसैन ने 1 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को समेट दिया। —————————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-1 से वनडे सीरीज हराई: तीसरे वनडे 11 रन से जीता; तंजिद का शतक, सलमान आगा की सेंचुरी बेकार गई




