[ad_1]
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार (15 मार्च, 2026) को देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. केंद्रीय चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में इस बार 23 अप्रैल, 2026 को विधानसभा चुनाव होंगे और चुनाव के वोटों की गिनती और नतीजों का ऐलान 4 मई, 2026 को किया जाएगा.
जानें क्या है तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल?
केंद्रीय चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार (15 मार्च, 2026) को दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन सोमवार (30 मार्च, 2026) को जारी किया जाएगा. इसके बाद सोमवार (6 अप्रैल, 2026) तक चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल किए जाएंगे और मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को नॉमिनेशन्स की स्क्रूटनी की जाएगी.
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि स्क्रूटनी के बाद जिस भी उम्मीदवार को चुनाव से अपना नाम वापस लेना होगा, वो 9 अप्रैल, 2026 तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 23 अप्रैल, 2026 को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वोटिंग के बाद 4 मई, 2026 को वोटों की गिनती और विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ECI की तैयारी?
केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने तमिलनाडु समेत देश के पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी तैयार कर ली है. केंद्रीय चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में चुनाव के लिए कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए हैं. इसमें से 30,967 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं, जबकि 44,065 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में तैयार किए हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य भर में बनाए गए प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन 756 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें से 265 मतदान केंद्रों को मॉडल पोलिंग स्टेशन करार दिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा बनाई गई है. जबकि मतदान केंद्र के कुल आंकड़े में से 258 पोलिंग स्टेशनों का संचालन महिलाओं की ओर से किया जाएगा और 47 पोलिंग स्टेशनों का संचालन दिव्यांग अधिकारियों के नेतृत्व में होगा.
यह भी पढे़ंः Assam Election 2026 Dates: 9 अप्रैल से असम में होंगे विधानसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे? जानें पूरा शेड्यूल
[ad_2]
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल




