जींद: एससी बीसी जागृति मंच का हुआ गठन, सूरजभान अलेवा बने संरक्षक haryanacircle.com

[ad_1]

जिला के एससी ए और बी एवं बीसी ए, बी, एसटी एवं अल्पसंख्यक समाज की बैठक बैरागी धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य शिक्षक अवार्डी सेवानिवृत मा. सूरजभान अलेवा ने की।
बैठक में विचार-विमर्श कर एससी बीसी जागृति मंच जींद संगठन का गठन किया। इसका मा. सूरजभान अलेवा को संरक्षक बनाया गया। बैठक में एससी बीसी की जिला स्तरीय 31 सदस्यीय संतुलित संयुक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया। इनमें बीसी ए से सेवानिवृत डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा एवं रविंद्र शास्त्री, बीसी बी से श्यामलाल गुज्जर, एससी ए से महाबीर सिंह दहिया और हवासिंह तथा एससी बी (डीएससी) से कृष्ण कुमार को मुख्य सक्रिय भूमिका के तौर पर चुना गया। बैठक में लोगों ने वंचित वर्गों के हितैषी नेता साहब कांशीराम के जन्मदिवस पर लड्डू बांटे। नवनियुक्त सदस्यों ने एससी बीसी समाज की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा का संकल्प भी लिया। इससे पहले संस्था के नामकरण व कार्यकारिणी को लेकर एससी व बीसी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे और सभी ने एकता का परिचय देते हुए सांझा संगठन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एससी बीसी के हितों एवं अधिकारों व अन्य मुद्दों को लेकर संगठन का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा और पदों का चयन कर जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। इस दौरान सूरत सिंह सैन, धर्मपाल सिंहमार, राजबीर सिंह बैरागी, सुरेश दिनोदिया, महेंद्रपाल, सुधीर शास्त्री, फूलसिंह वर्मा, सत्यनारायण सैन, महेंद्रपाल बिबियान, विजय आर्य, सेवानिवृत प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, अशोक जांगड़ा, ईश्वर सिंह, शेरसिंह बैरागी, विजय जांगड़ा, प्रकाश राठी, रविंद्र सिंह फौजी, जयकिशन आर्य, जयप्रकाश दहिया, विजेंद्र, अनिल कुमार, राजकुमार गिल, कर्मसिंह, सुरेश वर्मा को सदस्य बनाया गया।

[ad_2]