माता बाला सुंदरी के दर्शन होंगे आसान, शुरू होगी सीधी बस सेवा Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

चैत्र नवरात्र को लेकर अंबाला रोडवेज के द्वारा अंबाला शहर बस स्टैंड व अंबाला छांवनी बस स्टैंड और नारायणगढ़ बस स्टैंड तीनों ही जगहों से बसें चलाई जा रही है. इससे श्रद्धालुओं को सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी,ओर वह त्रिलोकपुर धाम आसानी से पहुंच पाएंगे. 

अंबाला: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व माना जाता है और माता के भक्त पूरे साल इस पावन पर्व का इंतजार करते हैं. वहीं चैत्र नवरात्रि को हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है. इन नौ पवित्र दिनों में भक्त दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर देवी की आराधना करते हैं. दरअसल, चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज के द्वारा राहत भरी खबर दी गई हैं.

माता बाला सुंदरी मंदिर

बता दें कि हर साल की तरह अंबाला रोडवेज डिपो ने इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए त्रिलोकपुर धाम के लिए स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है. ऐसे में 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र मेले के दौरान अंबाला शहर व अंबाला छावनी और नारायणगढ़ सब-डिपो से सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी जिससे श्रद्धालुओं को निजी वाहनों या फिर प्राइवेट बसों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर की मान्यता एक प्राचीन और सिद्ध शक्तिपीठ के रूप में है और नवरात्र के 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में न केवल अंबाला, बल्कि पूरे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में यात्रियों की भारी अंबाला में देखने को मिलती है और इसके लिए परिवहन विभाग ने विशेष रूट प्लान तैयार किया है.

क्या होगा रूट

वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला डिपो महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि चैत्र नवरात्र को लेकर त्रिलोकपुर मेले की शुरुआत 16 मार्च से हो रही है ओर ऐसे में अंबाला रोडवेज के द्वारा अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र को लेकर अंबाला रोडवेज के द्वारा अंबाला शहर बस स्टैंड व अंबाला छांवनी बस स्टैंड और नारायणगढ़ बस स्टैंड तीनों ही जगहों से बसें चलाई जा रही हैं. इससे श्रद्धालुओं को सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी, और वह त्रिलोकपुर धाम आसानी से पहुंच पाएंगे. उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ बस स्टैंड से सुबह रोज़ाना 10 बसें त्रिलोकपुर मेले के लिए चलेगी. साथ ही अंबाला शहर और अंबाला छावनी से स्पेशल 30 बसें नारायणगढ़ रूट पर चलेंगी.

क्या रहेगी बसों की टाइमिंग और व्यवस्था

वही मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6:00 बजे से पहली बस नारायणगढ़ से त्रिलोकपुर के लिए रवाना होगी. इसके बाद जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और बस की सीटें फुल होंगी, बसों को अंतराल पर भेजा जाएगा. इसी तरह अंबाला शहर बस स्टैंड से भी सुबह के समय विशेष बसें रवाना की जाएंगी, जो मुख्य रूप से श्रद्धालुओं की उपलब्धता पर आधारित होंगी. वहीं विभाग ने साफ किया है कि यदि श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होती है, तो मौके पर अतिरिक्त बसों का इंतजाम भी किया जाएगा. इसके साथ ही स्पेशल काउंटर अंबाला छावनी और नारायणगढ़ पर बनाए जाएंगे ताकि यात्रियों को बसों की सही जानकारी मिल सके, इसके साथ ही बसों में पानी के कैंपर लगाकर पीने के पानी की भी व्यवस्था रोडवेज के द्वारा की जाएगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]