हरियाणा में मौसम हुआ घनघोर, अंबाल-फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी शुरू, गिरा तापमान, जानें त Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Live: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. फरीदाबाद और अंबाला में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कई जिलों में काले बादल और ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने जींद, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में ऑरेंज अलर्ट तथा कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

Haryana Weather Live: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके बाद फरीदाबाद और अंबाला जिले में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. फिलहाल कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं और हल्की हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में हरियाणा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई गई है.

हरियाणा में मौसम इन दिनों काफी बदल रहा है. दिन में धूप इतनी तेज होती है कि लोग गर्मी महसूस करने लगे हैं और कुछ जिलों में तो तापमान औसत से ज्यादा पहुंच गया है.वैसे पिछली तुलना में थोड़ा तापमान गिरा है, लेकिन अब भी सामान्य से कहीं अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आज और  कल मौसम अचानक बदल सकता है ओर कई जगह बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उम्मीद है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तपती गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलेगी, हालांकि बारिश-ओलावृष्टि और आंधी से खेतों में खड़ी फसलों व सब्जियों को नुकसान भी पहुंच सकता है. कई जिलों में सुबह से बादल भी छाए हैं.

आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 मार्च यानी आज  कई जिलों में येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है. आज जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसके बाद 18 से 20 मार्च के बीच बारिश की गतिविधियां और बढ़ने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

  • मौसम विभाग की ओर से जींद, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • IMD चंडीगढ़ की माने तो नूंह मेवात जिले में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं, जबकि सबसे कम तापमान करनाल जिलें 13.3 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 17°C है. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 14°C जैसा महसूस हो सकता है, जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 17 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है.
  • मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में कुछ समय के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आज हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे ओर हल्की बारिश भी होगी. वहीं इस दौरान 15 मार्च यानी आज उत्तरी और पूर्वी जिलों में जैसे- अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत में भी बारिश और तेज हवाएं चलेगी. इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28-30°C और न्यूनतम तापमान 16-18°C के आसपास रह सकता है. वहीं 18 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. इसके बाद 19 मार्च को भी एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा में दोबारा बारिश होगी.
  • इस दौरान 16 मार्च को मौसम सुहावना रहेगा,जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल और ठंडी हवाएं चल सकती हैं.ऐसे में दिन का तापमान 29-31°C और रात का तापमान 17-19°C के आसपास रहने की संभावना है. वहीं 17 मार्च को मौसम साफ रहने के आसार हैं. धूप तेज रहेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है.वहीं 18 मार्च को बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 28-30°C तक जा सकता है और रात का तापमान 17-19°C के आसपास रहने की संभावना है.
  • इसके साथ ही 19 मार्च को मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा के कई जिलों गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं 20 मार्च को मौसम सुहावना रहेगा, कई जिलों में बादल छाने की संभावना है और तेज हवाएं चलेगी. जबकि 21 मार्च को मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है,दोपहर में गर्मी महसूस होगी, हालांकि सुबह-शाम मौसम सामान्य रहेगा.AQI लेवल हुआ बदलावहरियाणा में जल्द बारिश के बाद लोगों ठंड का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में AQI लेवल भी लगातार बदलने की संभावना है. aqi.in की माने तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 218 दर्ज किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 188 देखने को मिला है.वही गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 209 दर्ज किया गया है जबकि अंबाला जिले में भी सुबह के समय AQI लेवल 209 देखने को मिला है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

[ad_2]