Charkhi Dadri News: फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म बनवाकर 1.82 करोड़ की ठगी करने के मामले दो आरोपी और पकड़े Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। पुलिस ने गांव खेड़ी बूरा निवासी व्यक्ति से फर्जी ऑनलाइन शॉपिग प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्टमेंट करवाकर 1.82 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को पीएसआई अंकित ने संदिग्ध एक्सिस बैंक खाताधारक रविंद्र सिंह निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, नजदीक रविदास मंदिर, लालरू, मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक्सिस बैंक का खाता 10 हजार रुपये व कमीशन के बदले सचिन कुमार निवासी सैनी विहार कॉलोनी, लालरु (पंजाब) को दिया था। पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि गांव खेडी बूरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सितंबर माह में उसके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आए जिसमें उसे ऑनलाइन बिजनेस करने बारे बताया गया। उस नंबर से व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। व्हाट्सएप नंबर धारक से बात करने पर उसने बताया कि यह एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग ऑनलाइन खरीद-ब्रिकी के लिए किया जाता है और इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद व्यक्ति इस प्लेटफॉर्म पर अपनी खुद की दुकान का मालिक बन सकता है और अपने स्टोर से प्रोडक्ट बेचकर मुनाफा कमा सकता है। अनजान नंबर के धारक की बातों में आकर उसके कहे अनुसार उसने अपना अकाउंट उस पर रजिस्टर्ड कर लिया। इसके बाद वह ऑर्डर की ऑनलाइन खरीद व ब्रिकी करने लगा। ऑर्डर की संख्या बढ़ती गई और बड़े-बड़े ऑर्डर आने लगे। ऑर्डर की बिक्री होने के बाद उस पर दिखाया गया मुनाफा उसके स्टोर अकाउंट में जमा होने लगा। 1 अक्तूबर 2025 को को यूपीआई के माध्यम से उसने 8,626 रुपये भेजे। इसके बाद उसने अलग-अलग वार को 21,62,291 रुपये अलग-अलग खातों से भेज दिए। उससे कुल 1,82,45,559 रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले में आरोपी अजीत निवासी बाबा नन्द सिंह नगर, मोगा व बलदेवराज उर्फ देवदास निवासी बेदी नगर, मोगा व गीता रानी निवासी गुरु अर्जुन देव नगर, मोगा (पंजाब), कार्तिक राज गौतम निवासी महेश नगर, अंबाला व मनमीत सिंह निवासी शांतिनगर अंबाला को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म बनवाकर 1.82 करोड़ की ठगी करने के मामले दो आरोपी और पकड़े