[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने चंडीगढ़ से उत्तराखंड सप्लाई हो रही अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पंचकूला के चंडीमंदिर थाना पुलिस में मामला दर्ज किया है। पंचकूला के चंडीमंदिर थाना पुलिस के PSI तेजिंद्र पाल सिंह ने बताया कि ERV-520 टीम ने पंचकूला के रास्ते उत्तराखंड जा रही शराब की पेटियों से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। शराब की पेटियों पर चावल का फूस डाला गया था। पुलिस ने आरेापी ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने खुद को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दादुपुर गांव निवासी निखिल रस्तोगी बताया। यूटी चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य पिकअप गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 पेटी वजीर डीलक्स विहस्की बरामद हुई। ड्राइवर के अनुसार व शराब चंडीगढ़ से लेकर आया था और उत्तराखंड लेकर जा रहा था। जिस पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सोनू यादव ने जांच करते हुए बताया कि शराब केवल यूटी चंडीगढ़ में बिक्री के लिए है तथा जून 2005 का बैच है। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सोनू यादव की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड निवासी निखिल रस्तोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जाएगा कि वह कहां से शराब लेकर कहां सप्लाई कर रहा था।
[ad_2]
चंडीगढ़ से उत्तराखंड सप्लाई हो रही अवैध शराब: पंचकूला में उत्तराखंड का ड्राइवर गिरफ्तार, 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद – Panchkula News



