[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में DRDO अफसर के साथ साइबर ठगों ने 90 हजार रुपए का फ्रॉड कर दिया। साइबर ठगी होने के बाद पीड़ित ने पंचकूला के साइबर क्राइम थाना में शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है। साइबर पुलिस जांच में जुटी है।
.
पंचकूला की टीवीआरएल कालोनी निवासी संजीव गुलाटी ने बताया कि आर्मी से रिटायर होने के बाद उसने डीआरडीओ में जॉइन कर लिया। 15 जनवरी को उसके पास कॉल आई कि अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड बना दिया जाएगा, कुछ डिटेल दीजिए। लगातार 2-3 बार कॉल आई तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने बाद में डिटेल देने को कहा तो अगले दिन उसके फोन पर 70444 रुपये व 18691 रुपये कटने का मैसेज आया।
कलकत्ता में डिलीवर हुए मोबाइल
मैसेज आते ही उसने कस्टमर केयर को फोन कर कार्ड ब्लॉक करवा दिया। उसके बाद पता लगा कि उसके कार्ड से आई-फोन व वीवो का फोन खरीदा गया है। फ्लिपकार्ट से डिलीवरी एड्रैस ट्रेस किया तो पता लगा कि कलकत्ता के दीन महल कॉम्पलेक्स में डिलीवर हुए हैं। बैंक में मैने डिस्प्यूट रेज किया तो बैंक ने मेरी ही गलती बताकर शिकायत को बंद कर दिया। कर लिया है मामला दर्ज : SI प्रदीप
पंचकूला साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की चल रही है। जल्द ही आरोपी के डिलीवर एड्रैस और दूसरी साइंटिफिक एविडेंस से उन्हें ट्रैस कर लिया जाएगा।
[ad_2]
पंचकूला के DRDO अफसर के साथ साइबर फ्रॉड: अमेरिकन क्रेडिट कार्ड देने बहाने से फोन हैक, खरीद लिया आई-फोन – Panchkula News


