Ambala News: ठेके पर सेल्समैन से छीनी नकदी Latest Haryana News

[ad_1]

– कार में आए बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम

Trending Videos

अंबाला। पंजोखरा साहिब थाना क्षेत्र स्थित जडौत रोड खतौली मोड़ पर एक शराब ठेके पर शुक्रवार रात सेल्समैन से चार हजार रुपये छीन लिए। कार सवार नकाबपोश ने वारदात को अंजाम दिया। पंजोखरा थाना पुलिस ने सेल्समैन राजीव कुमार की तहरीर पर छीनाझपटी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित झारखंड निवासी राजीव ने बताया कि वह खतौली मोड़ के ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार रात 10:15 बजे वह ठेके पर मौजूद थे। तभी एक कार ठेके पर आकर रुकी। कार से काला मास्क लगाकर उतरे युवक ने ठेके पर आते ही लोहे का नुकीला हथियार दिखाकर डराया व गल्ले से करीब चार हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी सफेद रंग की पंजाब नंबर की कार में सवार होकर खतौली की तरफ तेजी से भाग निकला। जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी को खंगाला रहा है। संवाद

[ad_2]

Source link