[ad_1]
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। रात से ही कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाएं हुए हैं। मौसम विभाग ने आज (15 मार्च) के लिए गरज-चमक के साथ आंधी, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। गत 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह भी सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, 17 मार्च को छोड़कर 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह पौने नौ बजे का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने सुबह पौने नौ बजे तक गरज, आसमानी बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तहसील स्तर पर है। इस दौरान सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मलेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, तलवंडी साबो, अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतो, मुक्तसर, जलालाबाद, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, चंडीगढ़, खरड़, खमाणों, लुधियाना (पूर्व), चमकौर साहिब, समराला, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, ज़ीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंहवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना (पश्चिम), फिल्लौर, नकोदर, कपूरथला, बाबा बकाला, अमृतसर-II, अमृतसर-I, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर और पठानकोट का मौसम प्रभावित होगा।
नौ जिलों में ओले गिरने की संभावना नौ जिलों में कुछ जगह पर गिर सकते हैं ओले मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में तेज आंधी चलने और बिजली कड़कने के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। जबकि तरन तारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फिरोजपुर और मोगा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवां चल सकती हैं। पठानकोट से लेकर मोहाली और फतेहगढ़ साहिब तक के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तरन तारन, फिरोजपुर और संगरूर जैसे इलाकों में कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हो सकती है। 17 मार्च से नया विक्षोभ एक्टिव होगा मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर हवा का एक तेज बहाव चल रहा है, जिसकी रफ्तार लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ (पहाड़ों से आने वाली ठंडी और नम हवा) एक्टिव है, जिसके पीछे-पीछे 17 मार्च की रात से एक और नया विक्षोभ आने वाला है। इससे मौसम में फिर से बदलाव आएगा। 24 घंटे के बाद तापमान गिरेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह के मुताबिक पंजाब में अगले एक हफ्ते तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों में गर्मी वैसी ही रहेगी, लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
[ad_2]
पंजाब चंडीगढ़ में मौसम बदला: रात भर से तेज हवाएं, ओलावृष्टि की संभावना, सुबह 8:45 तक आंधी और बिजली का अलर्ट – Mohali News



