Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
Charkhi Dadri News: परिचित के व्हाट्सएप से आई एपीके फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1.18 लाख रुपये  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: परिचित के व्हाट्सएप से आई एपीके फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1.18 लाख रुपये Latest Haryana News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • March 14, 2026
  • Charkhi Dadri

[ad_1]

चरखी दादरी। साइबर अपराधियों ने इन दिनों लोगों का व्हाट्सएप हैक कर उनके परिचितों के पास एपीके फाइल भेजकर खातों से रुपये निकाले जा रहे हैं। अकेले दादरी जिले में पिछले कुछ दिनों के दौरान ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब ताजा मामले में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का व्हाट्सएप हैक कर उसके परिचित के खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव मानकावास निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। गत आठ जनवरी को उसके एक जानकार के व्हाट्सएप से उसके व्हाट्सएप पर एक आरटीओ चालान नाम से एपीके फाइल आई। उसने अनजाने में फाइल को डाउनलोड कर लिया। जब उसने अपने जानकार से बात की तो उसने बताया कि किसी ने उसके फोन को हैक कर रखा है और यह एपीके फाइल कोई अज्ञात उसके जानकारों के पास भेज रहा है। उसकी बात सुनकर उसने अपने फोन से इस एपीके फाइल को डिलीट कर दिया।

इसके बाद 12 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर बैंक के खाते से रुपये कटने के मैसेज प्राप्त हुए। जिस पर वह बैंक शाखा में पहुंचा और खाते की स्टेटमेंट चेक करवाई जिसमें सामने आया कि उसके बैंक खाते से किसी अनजान खाते में 1,18,590 रुपये की राशि गई है।

उसने शिकायत में बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसके पास फर्जी एप भेजकर यह धोखाधड़ी की है। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: परिचित के व्हाट्सएप से आई एपीके फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1.18 लाख रुपये

Gurugram News: पहली से पांचवीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से  Latest Haryana News
Previous Post Gurugram News: पहली से पांचवीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से Latest Haryana News
Next Post U.S. says can provide 'reliable' energy supply to Asia-Pacific Today World News
U.S. says can provide ‘reliable’ energy supply to Asia-Pacific Today World News

Related Posts

Charkhi Dadri News: परिचित के व्हाट्सएप से आई एपीके फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1.18 लाख रुपये  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर ठगे थे 1.12 करोड़ रुपये, सातवां आरोपी काबू Latest Haryana News

  • March 16, 2026
Charkhi Dadri News: परिचित के व्हाट्सएप से आई एपीके फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1.18 लाख रुपये  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं Latest Haryana News

  • March 16, 2026
Charkhi Dadri News: कॉलेज रोड से 25-26 को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी नगर परिषद  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: कॉलेज रोड से 25-26 को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी नगर परिषद Latest Haryana News

  • March 16, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com