Fatehabad News: दो बाइक में टक्कर, पांच युवक घायल Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Sun, 15 Mar 2026 12:12 AM IST


फतेहाबाद में सड़क हादसे में घायल युवक संवाद



फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा के पास शनिवार दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस सत्यापन करवाकर लौट रहे थे।

Trending Videos

दुर्घटना में गांव बोदीवाली निवासी रवि, अंकित, दिनेश और दूसरे बाइक पर सवार गांव ढिंगसरा निवासी योगेश और प्रीतम घायल हुए हैं। घायल अंकित ने बताया कि वह बाइक पर भट्टूकलां थाना में सत्यापन कार्य के लिए गए थे। प्रक्रिया पूरी कर वे लौट रहे थे।

जब वे गांव ढिंगसरा के पास मोड़ पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही बाइक उनमें टकरा गई। वहीं घायल योगेश ने बताया कि वह बाइक पर खेत से घर जा रहे थे। घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

[ad_2]