Latest Entertainment News अनुराग डोभाल की तबीयत बिगड़ी, फेफड़ों में हुआ इन्फेक्शन और निमोनिया, डॉक्टर्स की टीम कर रह

[ad_1]

Last Updated:

अनुराग डोभाल की हालात फिर से गंभीर हो गई है. उनके मैनेजर रोहित पांडे ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अनुराग का हेल्थ अपडेट दिया और कहा कि उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन है. एक्सीडेंट के बाद उनके फेफड़े बुरी तरह से डैमेज हुए थे. उन्हें निमोनिया भी हो गया है. डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अनुराग डोभाल की तबीयत फिर बिगड़ गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rohitsometimes)

मुंबई. ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक दिन पहले तक ठीक थे. उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बताया था कि अनुराग की हालत ठीक हो रही है. वह वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने अनुराग के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेड पर लेटे-लेटे विक्ट्री साइन दिखा रहे थे. लेकिन अब मैनेजर एक और अपडेट शेयर किया है, जिसमें बता रहे हैं कि अनुराग हालत पहले से ज्यादा गंभीर और बिगड़ गई है. रोहित ने शनिवार तड़के रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुराग की सेहत का अपडेट दिया.

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “अपडेट: अनुराग भाई की हालत आज सुबह तक स्थिर थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर और खराब हो गई है क्योंकि एक्सीडेंट में उनके फेफड़े भी आंशिक रूप से डैमेज हो गए थे और उसमें गंभीर इन्फेक्शन हो गया है.”

अनुराग डोभाल के मैनेजर का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rohitsometimes)

मैनेजर ने आगे लिखा,“उन्हें गंभीर निमोनिया डाइग्नोज हुआ है. फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. हम आप सभी से अनुराग भाई के लिए दुआ करने की अपील करते हैं.” बता दें, गुरुवार को अनुराग को आईसीयू से डिस्चार्ज किया गया था. रोहित ने अनुराग की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वे अस्पताल के बेड पर लेटे हुए, मुस्कुराते हुए और पीस साइन दिखाते नजर आ रहे थे.

मैनेजर ने पहले बताया अनुराग डोभाल ठीक हैं

रोहित पांडे ने अनुराग के साथ वाली तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा,“अपडेट: अनुराग भाई आईसीयू से बाहर हैं. हम चौबीस घंटे उनके साथ हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें.” अनुराग कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. गंभीर चोट लगने की वजह से वह कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती थे. इस दौरान उनकी पत्नी ऋतिका भी उनकी देख-रेख के लिए मौजूद रही.

अनुराग डोभाल ने की आत्म हत्या करने की कोशिश

बता दें, अनुराग ने एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट कर अपने परिवार पर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनके परिवार ने उनकी अंतरधार्मिक शादी को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित और परेशान किया है. उन्होंने इस इमोशनल वीडियो को अपना ‘आखिरी’ वीडियो बताया था. साथ ही आरोप लगाया था कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और भाई कलम इंक होंगे. इस वीडियो को लाइव रिकॉर्ड करते हुए उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हुए.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

[ad_2]
अनुराग डोभाल की तबीयत बिगड़ी, फेफड़ों में हुआ इन्फेक्शन और निमोनिया, डॉक्टर्स की टीम कर रह