Charkhi Dadri News: कबड्डी खेल में लाड व वॉलीबाल में इंडियन आर्मी की टीम बनी विजेता Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Fri, 13 Mar 2026 11:04 PM IST


गांव लाड में विजेता टीमों को सम्मानित करते सरपंच प्रदुमन शर्मा। विज्ञप्ति



बाढड़ा। गांव लाड में वॉलीबाल व कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई। कबड्डी खेल में गांव लाड की टीम विजेता बनी। वाॅलीबाल में इंडियन आर्मी की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि राज राइल्स की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी खेल में गुरथली जींद प्रथम व गांव लाड के खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान जजपा हलका अध्यक्ष विजय श्योराण, किसान नेता प्रदीप, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन भल्लेराम, सरपंच प्रदुमन शर्मा विजेताओं को ट्रॉफी व इनाम देकर सम्मानित किया। खेल आयोजन कमेटी सदस्य एवं पूर्व बीडीसी अजीत सिंह ने बताया कि खेलों के सफल आयोजन में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Trending Videos

[ad_2]
Charkhi Dadri News: कबड्डी खेल में लाड व वॉलीबाल में इंडियन आर्मी की टीम बनी विजेता