Hisar News: सरकारी स्कूल के गेट पर छात्र पर चाकू से हमला, तीन घायल Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Fri, 13 Mar 2026 11:10 PM IST




बरवाला / हिसार। बरवाला के एक सरकारी स्कूल के गेट के बाहर शुक्रवार को सातवीं कक्षा के छात्र पर आठ छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने आए दो अन्य छात्र भी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उपमंडल नागरिक अस्पताल बरवाला ले जाया गया जहां दो छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक छात्र को बेहतर उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

मौके पर पहुंचे स्कूल स्टाफ ने एक हमलावर छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एसआई राजबीर ने बताया कि सातवीं कक्षा के छात्रों का कुछ दिन पहले दूसरे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ एक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते नौवीं कक्षा के छात्र सातवीं कक्षा के छात्रों को बार-बार देख लेने की धमकी दे रहे थे।

शुक्रवार को जब मिडल स्कूल में परीक्षा देकर सातवीं कक्षा के छात्र बाहर निकल रहे थे तभी पहले से घात लगाए खड़े नौवीं कक्षा के छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर छात्रों में से एक के पास चाकू जैसी नुकीली वस्तु थी जिससे उसने सातवीं कक्षा के छात्रों पर वार कर दिया। एक दिन पहले भी हमलावर छात्रों ने इस छात्र को स्टेडियम में बुलाया था लेकिन वह वहां नहीं गया। जांच अधिकारी एसआई राजबीर ने बताया कि घायल छात्र को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। घायल छात्र और उसके परिजनों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Hisar News: सरकारी स्कूल के गेट पर छात्र पर चाकू से हमला, तीन घायल