Haryana: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता मति प्रेम का निधन, गांव कुटेल में किया जाएगा अंतिम संस्कार Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता मति प्रेम कौर कल्याण का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थीं। परिवार के अनुसार, वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और अंतिम सांस उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही ली। मति प्रेम कौर का अंतिम संस्कार आज दोपहर गांव कुटेल की शिव पूरी में किया जाएगा।

Trending Videos



हरविंद्र कल्याण घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था।परिवार में हरविंद्र कल्याण तीन भाइयों और एक बहन हैं। उनके बड़े भाई देवेंद्र कल्याण वर्तमान में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त हैं, जबकि उनसे बड़े भाई समर सिंह कल्याण पूर्व सरपंच रह चुके हैं। उनके पिता स्वर्गीय चौधरी देवी सिंह कल्याण हरियाणा एग्रो कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रह चुके थे।

[ad_2]
Haryana: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता मति प्रेम का निधन, गांव कुटेल में किया जाएगा अंतिम संस्कार