हरियाणा विधानसभा स्पीकर की माता का निधन: देर रात तबीयत बिगड़ने पर ली अंतिम सांस, आज ढाई बजे करनाल में होगा अंतिम संस्कार – Karnal News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण की फाइल फोटो।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का बीती रात निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष की थीं। परिवार के अनुसार, उनकी तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। करीब 15 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

.

उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई और रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण चंडीगढ़ में थे। माता के निधन की सूचना मिलते ही वे तुरंत करनाल के कुटेल स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण अपनी माता के निधन की जानकारी पाते ही चंडीगढ़ से करनाल पहुंचे। (फाइल फोटो)

आज ढाई बजे होगा अंतिम संस्कार

परिवार के अनुसार प्रेम कौर कल्याण का अंतिम संस्कार आज दोपहर ढाई बजे कुटेल गांव की शिवपुरी में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी स्वयं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से साझा की। माता के निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

कौन हैं हरविंद्र कल्याण

हरविंद्र कल्याण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2024 में उन्हें सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का 18वां स्पीकर चुना गया था। वे करनाल जिले की घरौंडा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं और अपने सादगीपूर्ण व अनुशासित नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता देवी सिंह कल्याण हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं।

राजनीतिक सफर

हरविंद्र कल्याण ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा कांग्रेस से की थी। इसके बाद वे बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए और 2009 का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2014 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उसी वर्ष पहली बार घरौंडा से विधायक चुने गए। इसके बाद 2019 और 2024 में भी वे लगातार चुनाव जीतते रहे। अक्टूबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

प्रशासनिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

हरविंद्र कल्याण 2015 से 2019 तक हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वे सार्वजनिक लेखा समिति और अनुमानों की समिति के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वे कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी पत्नी रेशमा कल्याण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर नाइक की पुत्री हैं। उनके भाई देवेंद्र सिंह कल्याण भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी हैं, जिन्हें वर्ष 2025 में हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।

[ad_2]
हरियाणा विधानसभा स्पीकर की माता का निधन: देर रात तबीयत बिगड़ने पर ली अंतिम सांस, आज ढाई बजे करनाल में होगा अंतिम संस्कार – Karnal News