ट्रम्प बोले- ईरान के खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह: ईरानी तेल का 90% एक्सपोर्ट यहां से; मुजतबा खामेनेई पर ₹92 करोड़ का इनाम Today World News

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के खार्ग आइलैंड पर मौजूद सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो अगला निशाना इस इलाके का ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी हो सकता है।

देश के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का एक्सपोर्ट इसी द्वीप से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि यहां से हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में लोड किया जा सकता है।

वहीं अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 92 करोड़ रुपए तक का इनाम घोषित किया है।

यह घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ प्रोग्राम के तहत की गई है। इस लिस्ट में अली लारिजानी समेत कई अन्य ईरानी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

दावा-ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा

ईरान ने दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दो भारतीय LPG टैंकर जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे।

इससे घरेलू गैस सप्लाई पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक कच्चे तेल का टैंकर भी 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और सऊदी अरब का तेल लेकर शनिवार तक भारत आ सकता है।

इससे पहले गुरुवार शाम को ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा- भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है।

दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं।

ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है।

रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है।

मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर पर हमले का फुटेज जारी किया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर पर हमले का फुटेज जारी किया।

ईरान ने गुरुवार को इजराइल पर मिसाइल लॉन्च का वीडियो जारी किया।

ईरान ने गुरुवार को इजराइल पर मिसाइल लॉन्च का वीडियो जारी किया।

ईरान ने गुरुवार को इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिन्हें इजराइली डिफेंस सिस्टम ने खत्म कर दिया।

ईरान ने गुरुवार को इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिन्हें इजराइली डिफेंस सिस्टम ने खत्म कर दिया।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 2,500 मरीन और युद्धपोत भेजे

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक करीब 2500 मरीन सैनिक और कम से कम एक और युद्धपोत इस इलाके की ओर भेजे जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 31st मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली को मिडिल ईस्ट जाने का आदेश दिया गया है।

मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट (MEU)- ये करीब 2-2.5 हजार मरीन सैनिकों की ऐसी खास सैन्य टुकड़ी, जिसे दुनिया में कहीं भी अचानक होने वाले मिशन या जंग के लिए तुरंत भेजा जा सकता है।

एम्फीबियस असॉल्ट शिप: बड़ा युद्धपोत, जिससे हेलिकॉप्टर और सैनिकों को समुद्र से सीधे तटीय इलाके में उतारकर हमला किया जाता है।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया मिडिल ईस्ट के लिए 80 उड़ानें चलाएगी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार (14 मार्च) को मिडिल ईस्ट के लिए कुल 80 उड़ानें चलाने का फैसला किया है। इनमें रेगुलर और स्पेशल दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं।

एयरलाइन के हिसाब से जेद्दा और मस्कट के लिए रेगुलर उड़ानें जारी रहेंगी। जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें और मस्कट के लिए 8 उड़ानें चलाएंगी।

इसके अलावा एअर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स जेद्दा के लिए चलाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस कोझीकोड और मंगलुरू से भी जेद्दा के लिए उड़ानें ऑपरेट करेंगी।

मस्कट के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से भी राउंड-ट्रिप उड़ानें चलाएंगी।

इसके अलावा दोनों एयरलाइंस UAE और सऊदी अरब के लिए लगभग 62 स्पेशल उड़ानें भी चलाने की योजना बना रही हैं, जो स्लॉट और लोकल नियमों की इजाजत पर निर्भर होंगी।

एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वे बिना एक्स्ट्रा शुल्क के नई तारीख पर टिकट बुक कर सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के गांव पर इजराइली मिसाइल हमला, 6 लोगों की मौत

ईरान के सेंट्रल मार्काजी प्रांत के एक गांव पर हुए शुक्रवार को हुए इजराइली मिसाइल हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक यह हमला अचानक हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक यह गांव सेंट्रल ईरान में स्थित है। घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया जा रहा है।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका, भारत और दुनिया से रूसी तेल खरीदने की भीख मांग रहा

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका अब भारत समेत दुनिया भर के देशों से रूसी कच्चा तेल खरीदने की भीख मांग रहा है।

अराघची ने कहा कि अमेरिका पहले महीनों तक भारत पर दबाव बनाता रहा कि वह रूस से तेल आयात बंद करे, लेकिन ईरान के साथ दो हफ्ते के संघर्ष के बाद वॉशिंगटन का रुख बदलता दिख रहा है।

उन्होंने यूरोपीय देशों ने ईरान के खिलाफ गैर-कानूनी लड़ाई का समर्थन किया, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि बदले में उन्हें रूस के खिलाफ अमेरिका का समर्थन मिलेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
ट्रम्प बोले- ईरान के खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह: ईरानी तेल का 90% एक्सपोर्ट यहां से; मुजतबा खामेनेई पर ₹92 करोड़ का इनाम