Karnal News: खेत में मिला बुजुर्ग मजदूर का शव Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 14 Mar 2026 02:02 AM IST




करनाल। सदरपुर गांव के पास खेत में शुक्रवार सुबह भरतपुर निवासी प्रीतम (60) का शव मिला है। बुजुर्ग खेतों में मजदूरी का काम करता था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शुक्रवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने सदरपुर गांव के खेतों में प्रीतम का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डायल 112 की टीम माैके पर पहुंची। घराैंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में पहुंचाया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: खेत में मिला बुजुर्ग मजदूर का शव