[ad_1]
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के व्यस्त इलाकों में खुले सीवर ढक्कन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर क्षतिग्रस्त मुख्य हॉल का सीवर ढक्कन खुला पड़ा है, जो गिरकर कई लोगों को चोटिल कर चुका है।
इसी तरह राजेंद्र पार्क के बाबा प्रकाश पुरी मार्ग-चौमा सड़क पर भी जगह-जगह टूटे ढक्कन खतरा बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बस स्टैंड मुख्य सड़क पर स्थित इस क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कन की समस्या पिछले कई सप्ताह से चली आ रही है। निजी कंपनियों में काम करने वाले अमन सिंह, बीर सिंह, कुणाल चौहान, प्रवीन कुमार, हरिलाल यादव ने बताया कि इस खुले ढक्कन में गिरने से कई लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या हफ्तों से बनी हुई है, प्रशासन को संज्ञान में लेकर तुरंत सुधार करे। यह क्षेत्र शीतला माता सड़क मार्ग के अंतर्गत आता है।
इसी तरह राजेंद्र पार्क के बाबा प्रकाश पुरी मार्ग-चौमा सड़क पर लगातार दो जगहों पर सीवर ढक्कन क्षतिग्रस्त है, जो पूरे मार्ग पर दिखाई देते हैं। स्थानीय निवासी राकेश यादव, मोहन सिंह और सुनील कुमार ने शिकायत की कि यह समस्या गत कई दिनों से जारी है। उन्होंने प्रशासन से मरम्मत कराने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि इन व्यस्त सड़कों पर वाहनों व पैदल यात्रियों की आवाजाही अधिक होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम व संबंधित विभाग से तत्काल ध्यान देने की अपील की जा रही है।
[ad_2]
Gurugram News: बस स्टैंड से लेकर राजेंद्र पार्क तक खुले सीवर ढक्कन बने खतरा


