कथा सुनने से होता जीवन का उद्धार : प्रदीप Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 14 Mar 2026 02:24 AM IST


 निसिंग श्री कृष्ण गोपाल गोशाला में कथा व्यास का स्वागत करते गोशाला सदस्य। संवाद



करनाल। श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत में प्रवचन करते हुए कथा व्यास प्रदीप गौड़ ने कहा कि कथा सुनने से जीवन का उद्धार होता है और इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। उन्होंने सुदामा चरित्र के जरिये श्रद्धालुओं के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब सुदामा अपने मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारकाधीश जाते हैं, तो द्वारपाल उन्हें रोक लेते हैं। जब यह सूचना श्रीकृष्ण को मिलती है तो वे नंगे पांव दौड़कर सुदामा के पास पहुंचते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। कृष्ण सुदामा को सिंहासन पर बैठाकर उनके पांव को धोते हैं। गोशाला प्रधान सुभाष ने बताया कि शनिवार को गोशाला का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर कौशल गर्ग, विशु गर्ग, प्रेम सिंगला, डाॅ. राधेश्याम गुप्ता, कर्मचंद आदि मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
कथा सुनने से होता जीवन का उद्धार : प्रदीप