Karnal News: निसिंग में अवैध कॉलोनी पर 12 वीं बार कार्रवाई Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 14 Mar 2026 02:28 AM IST


जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

निसिंग। गोंदर डाचर रोड़ स्थित अवैध रूप से काटी गई गणेश कॉलोनी पर प्रशासन का शुक्रवार को 12वीं बार कार्रवाई की गई। एक शोरूम को ढहा दिया गया।

निसिंग के गोंदर डाचर रोड़ पर करीब 11 एकड़ जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार अधिकारी एटीपी मोहित के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। एटीपी मोहित ने बताया कि कॉलोनाइजरों को कई बार नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद भी कॉलोनाइजरों बार बार काटी गई कॉलोनी को रोका नहीं गया। विभाग की ओर से 12वीं बार कार्रवाई की गई। अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों के खिलाफ विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता है लेकिन कॉलोनाइजर फिर निर्माण कर लेता है। इस मौके जिला योजना का कार्यालय से जेई रोहित व सोनू और पुलिस बल मौजूद रहा।

[ad_2]
Karnal News: निसिंग में अवैध कॉलोनी पर 12 वीं बार कार्रवाई