Sonipat News: व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर आभूषण व नकदी की चोरी Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो :32: सोनीपत के गन्नौर स्थित ढाबे पर कार का शीशा तोडऩे के बाद आभूषण व नकदी लेकर जाता दिख रह

गन्नौर। नेशनल हाईवे-44 पर गन्नौर से आगे ढाबे पर रुके व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर चोर आभूषण व नकदी की चोरी कर भाग गए। चोर करीब 10 लाख रुपये का सामान ले गए। घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी निवासी मयंक जैन अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों संग दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। गन्नौर से आगे ढाबे पर पहुंचने के बाद उन्होंने कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया और खाना खाने चले गए। परिवार के सदस्य खाना खाकर बाहर आए तो उनकी का शीशा टूटा हुआ था। उन्होंने देखा कि कार के अंदर से आभूषण व 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने ढाबा संचालक को अवगत कराया। इसके बाद सीसीटीवी की फुटेज की जांच की गई। इसमें एक युवक कार के पास आकर खड़ा होता है और महज दस सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले से पीछे लगे थे बाइक सवार

जांच में पता लगा है कि बाइक सवार युवक पहले से ह कार के पीछे लगे थे। कार रुकने के बाद एक युवक आता है और आते ही तुरंत का शीशा तोड़ देता है। उसके बाद आभूषण व नकदी से भरा बैग लेकर निकल जाता है।

[ad_2]
Sonipat News: व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर आभूषण व नकदी की चोरी