Mahendragarh-Narnaul News: 31.50 करोड़ की मेगा भूजल रिचार्ज सहित विभिन्न परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व मेगा भूजल रिचार्ज सहित विभिन्न परियोजनाओं पर 31.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को विभिन्न गांवों में महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

वहीं 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व गांव डिगरोता में सिंचाई विभाग की आठ करोड़ रुपये की मेगा रिचार्ज परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इससे जिले की करीब 80 गांवों की 1.60 लाख की आबादी को उनके घर द्वार के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

साथ ही गांव डिगरोता में मेगा भूजल रिचार्ज परियोजना के तहत तीन पुराने जोहड़ों के साथ दो नए जोहड़ खोदकर नहरी पानी से जोड़े जाएंगे। इसके अलावा इस परियोजना पर एक गोघाट का भी निर्माण किया जाएगा। इससे बेसहारा पशुओं के साथ-साथ जंगली जीवों को भी पेयजल मिल सकेगा।

साथ ही इस परियोजना से आसपास के चार-पांच गांवों में गिरते भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद भी जगी है। गांव जेरपुर, कुरहावटा व सिसोठ में बनने वाली पीएचसी पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिले के अन्य गांवों में बनने वाले पीएचसी भवनों पर कुल 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


जिले के 40 गांवों में बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

महेंद्रगढ़-भिवानी विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों में 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें जिले के 40 गांवों में पीएचसी का निर्माण होगा। प्रत्येक पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पीएचसी से करीब 80 गांवों की 1.60 लाख की आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। गांव डिगरोता की मेगा रिचार्ज परियोजना का आसपास के चार-पांच गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इन गांवों में लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण किसानी खेती करना किसी चुनौती से कम नहीं है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ही जिलेभर के पीएचसी का शिलान्याश किया जाएगा।


इन गांवों में होंगे कार्यक्रम

शनिवार को दोपहर एक बजे गांव डिगरोता में सिंचाई विभाग की मेगा रीचार्ज एवं सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद तीन बजे गांव जेरपुर, चार बजे गांव कुरहावटा व 5 बजे गांव सिसोठ में उप स्वास्थ्य केंद्र से जिलेभर के उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्याश किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के दौरान दौरान सांसद की ओर से ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी साथ रहेंगे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: 31.50 करोड़ की मेगा भूजल रिचार्ज सहित विभिन्न परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास