[ad_1]
{“_id”:”69b3053b7eb8ebf36e0fd8d6″,”slug”:”judge-pankaj-garg-died-sirsa-news-c-21-1-noi1022-827786-2026-03-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: होशियारपुर में तैनात जज पंकज गर्ग का निधन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो- 35, 36
– बार एसोएिशन कालांवाली व आढ़तियों ने शोक स्वरूप बंद रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। होशियारपुर में तैनात कस्बे के युवा न्यायिक अधिकारी पंकज गर्ग का बुधवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही न्यायिक अधिकारियों, वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई है। बार एसोसिएशन ने काम स्थगित कर दिया और बार रूप में दो मिनट का मौन रखा। अनाज मंडी में भी आढ़तियों ने अपना काम बंद रखा। उनकी मौत का संभावित कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।
पंकज गर्ग का परिवार कालांवाली के वाटर वर्क्स रोड कॉलोनी में रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि मां-बाप ने बेटे की शादी के सपने संजो रखे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी आंखों के सामने ही बेटे की अर्थी उठेगी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवारजन अलसुबह ही होशियापुर रवाना हो गए थे। शाम छह बजे शव कालांवाली लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया। पंकज गर्ग के दादा ओपी गर्ग वकील रहे हैं। पिता एडवोकेट सुरेंद्र गर्ग हैप्पी और मां अनिता रानी भी वकालत कर रही है। छोटा भाई भी वकालत की पढ़ाई कर चुका है।
[ad_2]
Sirsa News: होशियारपुर में तैनात जज पंकज गर्ग का निधन


