पंचकूला के स्प्रिंग फेस्ट में पहुंचे CM नायब सैनी: विजेताओं को सम्मानित किया, लेजर शो रहेगा मैन आर्कषण, फूलों से सजा पार्क – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे। जहां पर उन्होंने यवनिका पार्क में आयोजित 37वें स्प्रिंग फेस्टिवल (बसंत उत्सव) का शुभारंभ किया। फेस्टिवल के शुभारंभ पर यवनिका पार्क को फूलों से सजाया गया है। पंचकूला बसंत उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने लगाए गए स्टॉल का भ्रमाण किया। वहीं चुनाव आयोग के स्टॉल पर जाकर वहां पर हस्ताक्षर भी किए। उसके बाद सीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। सीएम ने इसे प्रकृति की सुंदरता और सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम बताया। उन्होंने कहा कि रंग-बिरंगे फूल हमारे जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं और यह उत्सव राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। संस्कृति और प्रकृति का संगम मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ऋतुओं का देश है और वसंत का आगमन जीवन में उमंग लेकर आता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन आधुनिक विकास के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि बसंत उत्सव जैसे आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करते हैं और स्थानीय स्तर पर हरियाली व फूलों की प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं। विजेताओं को सम्मान: सीएम ने उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—जैसे चित्रकारी, रंगोली, और लोक नृत्य—में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। यह तीन दिवसीय उत्सव 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका प्रबंधन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया गया है। 2500 प्रकार के फूल से सजा है गॉर्डन स्प्रिंग फेस्ट में 2500 से अधिक फूलों की किस्में देखने को मिल रही हैं। फेस्ट में लोगों के मनोरंजन के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस स्प्रिंग फेस्ट में हास्य, डांस, रंगोली, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, बेबी शो, फोक डांस जैसी प्रतियोगताएं होंगी। इस दो दिवसीय फेस्टिवल में 40 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्में, लेजर शो, और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

[ad_2]
पंचकूला के स्प्रिंग फेस्ट में पहुंचे CM नायब सैनी: विजेताओं को सम्मानित किया, लेजर शो रहेगा मैन आर्कषण, फूलों से सजा पार्क – Panchkula News