Haryana: नशे में धुत कार चालक ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, गाड़ी में पड़ी थी शराब की बोतलें; दो की हालत गंभीर Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल के सेक्टर 12-13 को जाने वाली सड़क पर वीरवार शाम करीब पांच बजे एक नशे में धुत कार चालक ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि एक महिला को सामान्य चोटें आई हैं। 

हादसा इतना भयंकर था कि कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी सड़क पर स्कूटी और साइकिल पर जा रही महिलाओं से जा टकराई। इसमें स्कूटी सवार पीछे बैठी महिला और एक साइकिल सवार महिला को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत महिलाओं को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, स्कूटी चला रही एक अन्य महिला को मामूली चोटें आई हैं। 

हादसे के बाद से सेक्टर-13 सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने हादसे के बाद डायल 112 पर फोन किया लेकिन हेल्पलाइन नंबर तक नहीं मिल पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक काफी नशे में था। टक्कर के बाद वह कार से बाहर तक नहीं निकला पाया। कार में कई बोतलें शराब की भी पाई गईं। हादसे के आधे घंटे के बाद भी पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। 

[ad_2]
Haryana: नशे में धुत कार चालक ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, गाड़ी में पड़ी थी शराब की बोतलें; दो की हालत गंभीर